कैम्प, 4 सितंबर (आ.प्र.) पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (खटअउ) द्वारा गुरुवार को ‘आविष्कार’ कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रिंसिपल डॉ. इकबाल शेख और वाइस-प्रिंसिपल डॉ. गुलाब पठान के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रिसर्च-आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था. प्रिंसिपल डॉ. शेख ने कहा यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, क्रिएटिविटी, एनालिटिकल सोच और प्रेजेंटेशन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है. मुख्य अतिथि अबेदा इनामदार कॉलेज के डॉ. एम.जी. मुल्ला ने शिक्षण-अध्ययन प्रक्रिया में रिसर्च के महत्व को रेखांकित करते हुए विषय चयन, लिटरेचर रिव्यू, मेथोडोलॉजी और डेटा एनालिसिस जैसे चरणों की विस्तृत जानकारी दी. अध्यक्षीय भाषण में वाइस-प्रिंसिपल डॉ. पठान और खटअउ कोऑर्डिनेटर डॉ. शिरीन शेख ने छात्र जीवन व समाज के लिए अनुसंधान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. डॉ. अमजद शेख ने कार्यशाला के उद्देश्यों को सामने रखा. डॉ. रियासत पीरजादे और डॉ. अहमद शमशाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. इलियास, रेशमा, शाहिदा अंसारी, डॉ. अेिशनी पुरुडे, डॉ. बाबा शेख, डॉ. शाकिर शेख, डॉ. मुख्तार शेख, डॉ. शाहिद जमाल व डॉ. जावेद अख्तर समेत प्राध्यापक उपस्थित थे. कार्यशाला में 137 छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. हीना सय्यद और डॉ. मोहसिन शेख ने आभार व्यक्त किया.