इंजीनियर के यहां 11 करोड की अवैध संपत्ति मिली

मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराध विंग की कार्रवाई में काली कमाई का पर्दाफाश

    05-Sep-2026
Total Views |
 
bhrashtachar
बालाघाट (एमपी), 4 सितंबर (वि.प्र.)
एमपी में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के यहां 11 कराेड़ की अवैध संपत्ति मिलने से विभाग में सनसनी मच गई. आर्थिक अपराध विंग की कार्रवाई में काली कमाई का पर्दाफाश किया है.
 
सूत्राें के अनुसार भ्रष्ट इंजीनियर कमलकिशाेर सिंगाेर ने ब्लैकमनी से कराेड़ाें का ‘व्हाइट हाउस’ बनाया है.
2 कराेड़ का फार्म हाउस देख जांच टीम की आंखे फटी रह गईं. भाेपाल, छिंदवाड़ा तथा बालाघाट में छापे के बाद महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने से लाेगाें में तरह-तरह की चर्चाए चल रही हैं.
 
डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में सुबह छह बजे शुरू हुई जांच देर शाम तक चली. सिंगारे के पास 11 कराेड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिली है. बालाघाट स्थित शासकीय आवास से लगभग ढाई लाख रुपये नकद मिले हैं. कार्यपालन यंत्री काे ईओडब्लयू की टीम बालाघाट से छिंदवाड़ा स्थित उनके आवास पर भी लेकर गई. सूत्राें के अनुसार समाचार लिखे जाने तक आराेपी अधिकारी के छिंदवाड़ा स्थित फार्महाउस में भी छापेमारी जारी थी और वहां पर भी दस्तावेजाें, आभूषणाें, बैंक खाताें व नकदी की जांच की जा रही थी. जांच एजेंसी के मुताबिक, छापेमारी के दाैरान सिंगारे और उनके परिवार के सदस्याें के नाम पर कथित रूप से कई संपत्तियां और अन्य संपत्तियां मिली हैं. छिंदवाड़ा में 3 कराेड़ की जमीन व मकान, भाेपाल में भी कराेड़ाें की प्राॅपर्टी की जानकारी मिली है.
 
ईओडब्ल्यू ने बताया कि आराेपी अधिकारी के पास जिन संपत्तियाें के हाेने का पता चला है, उनमें छिंदवाड़ा में करीब तीन कराेड़ रुपए मूल्य की जमीन व मकान, 1.5 कराेड़ रुपए का एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा भाेपाल में करीब दाे कराेड़ रुपए मूल्य की जमीन और मकान शामिल हैं.