जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ मारपीट चिंता का विषय : जस्टिस भुइयां

    05-Sep-2026
Total Views |

JantarMantar 
नई दिल्ली, 4 सितंबर (वि.प्र.)
जंतर-मंतर पर छात्राें और प्रदर्शनकारियाें के साथ पुलिसकर्मियाें की मारपीट चिंता का विषय है. यह सख्त टिप्पणी सुप्रीम काेर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने की. वे दिल्ली के एक पुस्तक विमाेचन समाराेह में सरकार के रवैए पर नाराजगी जताते हुए कहा.
उन्हाेंने पुलिस की बढ़ती बर्बरता पर चिंताजनक, यह काेई अच्छा संकेत नहीं है.
 
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विराेध-प्रदर्शन के दाैरान देश में, खासकर राजधानी दिल्ली में, प्रदर्शनकारियाें और सुरक्षाकर्मियाें के बीच कई बार झड़पें हुईं. उन्हाेंने कहा, जब हम इंडियन पुलिस सर्विस के युवा अधिकारियाें काे खुद जाकर प्रदर्शनकारियाें और विराेध करने वालाें के साथ मारपीट करते देखते हैं, ताे हम सभी काे निराशा हाेती है. यह देखना बहुत ही दुखद है.