नई दिल्ली/मुंबई, 4 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शुक्रवार काे जन्माष्टमी की धूम रही. हाथी घाेड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... भजन पर झूमे लाेग. मथुरा-द्वारका में श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह काे मिला. दाेनाें शहर कृष्णमय हुए. देशभर के मंदिराें में पूरी श्रद्धा के साथ लाेगाें देर रात तक दर्शन-पूजन किए. देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई..
इसके अलावा देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. 4 सितंबर काे भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्माेत्सव है. मथुरावृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका तक जन्माष्टमी की धूम है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्काॅन मंदिर और जयपुर के गाेविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई. काशी के इस्काॅन मंदिर में श्रद्धालुओं की 1 किलाेमीटर लंबी लाइन लगी है. अहमदाबाद के मंदिर में जन्माष्टमी काे लेकर खास तैयारियां की गई हैं.
इस बार 300 ड्राेन के जरिए भगवान कृष्ण की दाे-तीन लीलाएं दिखाई जाएंगी. इसके अलावा मंदिर में 5 मिनट का 7डी शाे हर आधे घंटे में दिखाया जाएगा. इसमें लाइट और साउंड इफेक्ट के साथ बारिश का अनुभव भी कराया जाएगा. वहीं, बिहार के पटना स्थित इस्काॅन मंदिर में जन्माष्टमी के माैके पर 108 चांदी के कलश से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा.