नवजात को वायरल से बचाए रखें

    05-Sep-2026
Total Views |

shishu 
जब काेई नवजात शिशु जन्म लेता है ताे उसकी खास केयर की जाती है क्याेंकि वह बहुत ही नाजुक हाेता है जिससे कई तरह के समस्या घेरा डाल देती हैं. खास करके सर्दियाें में बच्चाें काे जल्दी ही ठंड लग जाती है और कई तरह के वायरल इेंक्शन हाेने का खतरा बना रहता है. नवजात की राेग प्रतिराेधक क्षम ता काी कमजाेर हाेती है, जिस वजह से वह जल्दी ही छाेटी-छाेटी बीमारियाें की चपेट में आ जाते हैं.
 
सर्दी में बच्चाें की खास केयर करने की जरूरत हाेती है, ताकि उनकाे माैसमी बुखार, निमाेनिया, टाइाइड, पीलिया, दिमागी बुखार, डेंगू, एंटेराेवायरस, मलेरिया अन्य आदि बीमारियाें से बचाया जा सके. आज हम आपकाे नवजात शिशु की सर्दियाें में खास केयर करने का तरीका बता रहे हैं.
 
बच्चे काे कपड़े से ढके - सबसे पहले बात आती है बच्चाें के कपड़ाें काे लेकर, बच्चे के सिर, पैर और कानाें ढककर रखें क्याेंकि उसे ठंड लगने की शुरूआत सिर और पैराें से ही हाेती है. बच्चे काे गर्म कपड़े पहनाकर रखें.
 
साफ-साई रखें - नवजात काे महीने तक 2 दिन छाेड़कर नहलाएं. आप राेजाना गुनगुने पानी से बच्चे की स्पाॅन्जिंग कर सकते हैं.
साथ ही इस बात का ध्यान रखेम कि बच्चाें काे नहलाने वाला स्थान बिल्कुल कवर हाेना चाहिए.
 
मालिश जरूरी - बच्चे की राेज 10- 15 मिनट तेल से मालिश करें. इससे बच्चे के मसल्स और हड्डियां मजबूत बनती है.
मालिश के लिए बादाम, जैतून या बच्चाें के तेल, किसी से भी अन्य तेल का इस्तेमाल कर सकते है. मालिश और नहलाने के बीच 15 मिनट का गैप जरूर रखें.