निगड़ी-चाकण मेट्रो ड्राफ्ट को जीबी की मंजूरी

45 किलोमीटर लंबे इस नए मेट्रो रूट में कुल 34 स्टेशन होंगे

    05-Sep-2026
Total Views |

metro 
निगड़ी, 4 सितंबर (आ.प्र.)
महाराष्ट्र मेट्राे रेल काॅर्पाेरेशन लिमिटेड (महामेट्राे) के पिंपरी-चिंचवड़ शहर और चाकण औद्याेगिक क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले प्रस्तावित ‘भ्नितश्नित’ से चाकण मेट्राे मार्ग के 12,937 कराेड़ 23 लाख के ड्राफ्ट काे सर्वसाधारण सभा (जीबी) ने मंजूरी दे दी है. 45.295 किलाेमीटर लंबे इस नए मेट्राे रूट में कुल 34 स्टेशन शामिल हैं.
 
हालांकि, इस ड्राफ्ट काे मंजूरी देते समय नगरसेवकाें ने कुछ उपसूचनाएं भी दी हैं. महापाैर रवि लांडगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ‘वन के’ के अंतर्गत मेट्राे के इस प्रस्ताव काे शामिल किया गया. इस परियाेजना में पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में 28 और कुल मिलाकर 34 मेट्राे स्टेशन हाेंगे. इस प्राेजेक्ट के संबंध में जनप्रतिनिधियाें के सामने दाे बार प्रेजेंटेशन भी दिया गया था.
 
यह प्रस्ताव सत्ताधारी दल के नेता प्रशांत शिताेले ने रखा, जिसे शहराध्यक्ष शत्रुघ्न काटे ने समर्थन दिया. वहीं, ज्ञानेश्वर जगताप ने प्राप्त हाेने वाले सुझावाें काे ड्राफ्ट में शामिल करने की उपसूचना दी, जिसका कुशाग्र कदम ने समर्थन किया. इन उपसूचनाओं काे स्वीकार करते हुए महापाैर लांडगे ने प्रस्ताव काे मंजूरी दे दी. पिंपरी-चिंचवड़ शहर में फिलहाल दापाेड़ी से पिंपरी के बीच मेट्राे चल रही है. इस रूट के निगड़ी स्थित भ्नितश्नित समूह शिल्प चाैक तक 4.519 किमी विस्तार का काम जारी है. दापाेड़ी से निगड़ी के इस इकलाैते मेट्राे मार्ग के बाद, दूसरे चरण में निगड़ी के भ्नित-श्नित समूह शिल्प चाैक से चाकण तक विस्तार करने की याेजना बनाई गई है.