आठ दिनों में शहर कचरामुक्त करेंगे: डॉ. सूर्यवंशी

जीबी में कचरा प्रबंधन को लेकर नगरसेवकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मनपा आयुक्त ने कहा

    05-Sep-2026
Total Views |

plant 
पिंपरी, 4 सितंबर (आ.प्र.)
माेशी दुर्घटना के बाद शहर में कचरे की समस्या विकराल हाे गई है और जगह-जगह कचरा जमा हाे गया है. कई इलाकाें में कचरा एकत्र करने के लिए ‘घंटागाड़ियां’ (कचरा गाड़ियां) नहीं पहुंच रही हैं. कई बार गाड़ियां खराब हाे जाती हैं. इस संबंध में काॅन्ट्रै्नटर काे बार-बार नाेटिस जारी किया जा चुका है और अब यदि घंटागाड़ी बंद पड़ी या खराब हुई, ताे काॅन्ट्रै्नटर पर सीधे मामला दर्ज किया जाएगा, यह जानकारी मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने नगरसेवकाें द्वारा कचरा प्रबंधन काे लेकर पूछे गए सवालाें का जवाब देते हुए दी.
 
उन्हाेंने यह भी बताया, सीमा के बाहर का कचरा रात में शहर में फेंका जा रहा है. उनके खिलाफ टीमाें के जरिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. घंटागाड़ी घर के पास कितने बजे आएगी, इसकी जानकारी अब नागरिकाें काे माेबाइल एप के जरिए दी जाएगी. काॅन्ट्रै्नटर काे घंटागाड़ियां और मैनपाॅवर बढ़ाने के निर्दे श दिए गए हैं तथा लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कचरा उठाने की जिम्मेदारी हेल्थ इंस्पेक्टर्स पर तय की गई है. अधिक स्वच्छता वाले शहराें में प्रति एक हजार घराें पर एक घंटागाड़ी उपलब्ध है. जबकि हमारे शहर में ढाई हजार घराें पर केवल एक गाड़ी है. इस वजह से कई जगह घंटागाड़ी नहीं पहुंच पाती. 335 गाड़ियाें के जरिए पूरे शहर का कचरा एकत्र करना संभव नहीं है. कचरा एकत्र करने वाले दाेनाें काॅन्ट्रै्नटराें की समयावधि जून 2027 तक है. उसके बाद कमियाें काे दूर कर नया टेंडर जारी किया जाएगा, आयुक्त ने बताया.
कचरा प्राेसेसिंग प्लांट के लिए किया गया 12 जगहाें का चयन कचरा वेस्ट प्राेसेसिंग प्लांट के लिए बारह जगहाें का चयन किया गया है.
 
स्थानीय नगरसेवकाें से बातचीत कर इन जगहाें काे अंतिम रूप दिया जाएगा. इनमें से छह जगहाें पर सूखा कचरा प्राेसेसिंग प्लांट शुरू किया जाएगा. इसका डीपीआर तैयार करने का काम जारी है.
 
डीपीआर तैयार करने, टेंडर प्रक्रिया और कंपनी का चयन करने में समय लगेगा. तब तक माेशी में ही कचरा डालना पड़ेगा. जाे काम 40 वर्षाें में नहीं हाे सका, वह तीन महीने में संभव नहीं है. आयुक्त ने यह भी बताया कि खड़की छावनी परिषद की 25 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है.
 
प्रत्येक प्रभाग में कचरे से ऊर्जा प्राेजे्नट के लिए जगह तलाशी जा रही प्रत्येक प्रभाग में कचरा हस्तांतरण प्राेसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा. शहर में आगे से कहीं भी कचरा जमा नहीं किया जाएगा. छाेटी जगहाें पर सीएनजी प्लांट लगाने पर विचार चल रहा है.