पुनीत बालन ग्रुप की डीजे-मुक्त दही हांडी आज

लाल महल चौक पर सार्वजनिक गणेश मंडलों द्वारा संयुक्त दही हांडी का आयोजन

    05-Sep-2026
Total Views |
 
bghbdv
पुणे, 4 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 पुनीत बालन ग्रुप की ओर से पुणे के सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडलों को एक साथ लाते हुए इस साल भी डीजे-मुक्त दही हांडी समारोह का आयोजन किया गया है. पुनीत बालन ग्रुप के अध्यक्ष पुनीत बालन ने जानकारी देते हुए बताया कि हांडउत्सव पारंपरिक वाद्यों, ढोल-हलगी-मर्दानी खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम मनाया जाएगा. छत्रपति शिवाजी महाराज स्थित ऐतिहासिक लाल मचौक पर यह संयुक्त दही हांसमारोह आयोजित होगा. पुनीत बालन ग्रुप ने दो साल पहले संयुक्त दही हांडी उत्सव की शुरुआत की थी. पिछले साल ीजे-मुक्त दही हांडी का आयोजन करके हाराष्ट्र की पहली सार्वजनिक डीजे-मुक्त दही हांडी मनाई गई थी. इस पहल को साल व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है और इस बार लगभग 31 गणेश मंडल इस संयुक्त दही हांडी में शामिल होंगे. इस संयुक्त दही हांडी कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार दोपहर 3 बजे ‌‘प्रभात बैंड‌’ के वादन के साथ होगी. इसके बाद सलामी (मानवंदना) दी जाएगी. इस कार्यक्रम के बाद रमणबाग तेजस्विनी, पखवाज ताल, शिवाद्य, गजर, हलगी वादन, मर्दानी खेल, आवर्तन, समर्थ, शिवमुद्रा और अष्टविनायक पथकों की प्रस्तुतियां होंगी.  
 
उत्सव का आनंद डीजे के बिना भी लिया जा सकता है

दही हांडी और गणेश उत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा हैं. इन उत्सवों का आनंद तेज आवाज वाले डीजे के बजाय पारंपरिक वाद्यों, ढोल-ताशा, हलगी, मर्दानी खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी उतने ही उत्साह से लिया जा सकता है. पिछले साल शुरू की गई डीजे-मुक्त दही हांडी की पहल को इस साल भारी समर्थन मिल रहा है. दो सौ से अधिक गणेश मंडलों द्वारा डीजे न बजाने का लिया गया निर्णय एक सकारात्मक और स्वागत योग्य कदम है. हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में पुणे के उत्सव और अधिक पारंपरिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाए जाएं. - पुनीत बालन, अध्यक्ष, पुनीत बालन ग्रुप