श्रीनगर, 4 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
श्रीनगर एयरपाेर्ट पर इंडिगाे का विमान 6ए 225 (तढ-छजॠ) पार्किंग के दाैरान खंभे से टकरा गया. फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी. घटना करीब सुबह 9 बजे नंबर-6 पर विमान काे पार्क करते समय हुई. विमान में सवार सभी 200 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बच गए. किसी के घायल हाेने की सूचना नहीं है.
घटना के बाद यात्रियाें और क्रू काे मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियाें की मदद से विमान से सुरक्षित उतारा गया. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. फिलहाल श्रीनगर एयरपाेर्ट का संचालन सामान्य है और सभी फ्लाइट्स निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं.
विमान जिस खंभे से टकराया, वह विजुअल डाॅकिंग गाइडेंस सिस्टम का हिस्सा है. यह सिस्टम विमान काे पार्किंग बे में सही जगह लाने और सुरक्षित तरीके से पार्क कराने में मदद करता है. विजुअल डाॅकिंग गाइडेंस सिस्टम एयरपाेर्ट के पार्किंग बे में लगा हाेता है. यह पायलट काे विमान काे सही सेंटरलाइन पर रखते हुए तय जगह पर राेकने में मदद करता है.