मंधाना का सबसे ज्यादा रन और शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा

    05-Sep-2026
Total Views |

sports 
दुबई, 4 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने और रन बनाने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है. इन दिनाें खेले जा रहे 2026 महिला एशिया कप उन्हाेंने यह कमाल किया.टूर्नामेंट में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ मुकाबला खेला, जिसमें मंधाना ने 18वां शतक लगाया.
 
इसके साथ उन्हाेंने भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के सबसे ज्यादा रनाें का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया.ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 शतक लगाने का रिकाॅर्ड दर्ज था, जाे अब टूट गया है.
 
मंधाना ने 64 गेंदाें में 14 चाैके और 7 छक्काें की मदद से 124 रनाें की पारी खेली. यह टी-20 महिला एशिया कप का सबसे बड़ा निजी स्काेर रहा. इसके साथ उन्हाेंने अपने अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर का 18वां शतक पूरा किया. बाकी उन्हाेंने मिताली राज का रिकाॅर्ड धराशाई करते हुए 10869 रनाें का आंकड़ा छू लिया.इससे पहले मिताली 10868 रनाें के साथ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं. .