भारत में 70-मिमी रॉकेट सिस्टम बनाने थेल्स व कल्याणी सिस्टम में समझौता

    05-Sep-2026
Total Views |
 vfcdc
पुणे, 4 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 यूरोपीय कंपनी थेल्स और कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड (केएसएल) ने गुरुवार को भारत में 70-मिमी रॉकेट सिस्टम बनाने की क्षमता स्थापित करने के लिए एक रणनीतिक गठबंधन समझौते पर दोनों कंपनियों ने प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बेल्जियम प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान अपने समझौते पर हस्ताक्षर किए. दोनों का लक्ष्य है कि 2027 की शुरुआत तक भारत में पहला पूर्णतः असेंबल किया हुआ रॉकेट तैयार हो जाए. थेल्स ने बयान में कहा है कि यह गठबंधन बिना गाइडेंस वाले और लेजर गाइडेंस वाले 70-मिमी रॉकेट सिस्टम और संबंधित उपकरणों के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, स्थानीय उत्पादन और वितरण हेतु एक ढांचा प्रदान करता है. इस रॉकेट में वायु, भूमि और समुद्री क्षेत्रों में कई प्लेटफार्मों के साथ एकीकरण की क्षमता है, जिसमें एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर और लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर जैसे हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जो परिचालन तत्परता और युद्धक श्रेष्ठता को बढ़ाने में मदद करता है. थेल्स के 70 मिमी रॉकेट उभरते हवाई खतरों के खिलाफ ड्रोन-रोधी अभियानों के लिए उपयुक्त हैं.