पुणे, 4 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
यूराेपीय कंपनी थेल्स और कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड (केएसएल) ने गुरुवार काे भारत में 70-मिमी राॅकेट सिस्टम बनाने की क्षमता स्थापित करने के लिए एक रणनीतिक गठबंधन समझाैते पर दाेनाें कंपनियाें ने प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बेल्जियम प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दाैरान अपने समझाैते पर हस्ताक्षर किए. दाेनाें का लक्ष्य है कि 2027 की शुरुआत तक भारत में पहला पूर्णतः असेंबल किया हुआ राॅकेट तैयार हाे जाए.
थेल्स ने बयान में कहा है कि यह गठबंधन बिना गाइडेंस वाले और लेजर गाइडेंस वाले 70-मिमी राॅकेट सिस्टम और संबंधित उपकरणाें के लिए प्राैद्याेगिकी हस्तांतरण, स्थानीय उत्पादन और वितरण हेतु एक ढांचा प्रदान करता है. इस राॅकेट में वायु, भूमि और समुद्री क्षेत्राें में कई प्लेटफार्माें के साथ एकीकरण की क्षमता है, जिसमें एडवांस्ड लाइट हेलीकाॅप्टर और लाइट काॅम्बैट हेलीकाॅप्टर जैसे हेलीकाॅप्टर शामिल हैं, जाे परिचालन तत्परता और युद्धक श्रेष्ठता काे बढ़ाने में मदद करता है. थेल्स के 70 मिमी राॅकेट उभरते हवाई खतराें के खिलाफ ड्राेन-राेधी अभियानाें के लिए उपयुक्त हैं.