कुश्ती रेफरी और कोच प्रो. विलास कथुरे सम्मानित

‌‘मेजर ध्यानचंद महाराष्ट्र क्रीड़ा रत्न लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड‌’ प्रदान

    05-Sep-2026
Total Views |
 
vsfdvfc
कोथरुड, 4 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 कुश्ती के खेल में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी और कोच तथा MIT-WPU के खेल विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रोफेसर विलास कथुरे को हाल ही में ‌‘मेजर ध्यानचंद महाराष्ट्र क्रीड़ा रत्न लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - 2026‌’ से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कराड (जिला सातारा) में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में यह सम्मान हॉकी लेजेंड मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार समिति, (दिल्ली पैरामेडिकल बोर्ड) और कालीरमन फाउंडेशन इंडिया की ओर से प्रदान किया गया. हिंदकेसरी पहलवान दीनानाथ सिंह और महाराष्ट्र ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव संजय शेटे के हाथों यह पुरस्कार दिया गया. डॉ. कथुरे की इस सफलता पर एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष वेिशधर्मी प्रो. डॉ. वेिशनाथ दा. कराड और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल कराड ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. गौरतलब है कि शिवछत्रपति पुरस्कार से सम्मानित उत्कृष्ट खेल मार्गदर्शक प्रा. विलास कथुरे ने कुश्ती के खेल के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. वे भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक और वेिश कुश्ती संघ के कुशल रेफरी हैं. इसके साथ ही वे कुश्ती से जुड़ी विभिन्न खेल संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं. एक अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में उन्होंने 28 देशों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है.