मुंबई, 5 सितंबर (वि.प्र.)
पश्चिम रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अपने समूचे नेटवर्क पर व्यापक और गहन टिकट जांच अभियानों के माध्यम से राजस्व सुरक्षा और अनुशासित यात्रा सुनिश्चित करने में बड़ी सफलता हासिल की है. वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारियों की देखरेख में चलाए गए इन अभियानों के तहत मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर और मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसा गया. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अप्रैल से अगस्त 2026 की अवधि में बिना बुक किए सामान के मामलों सहित कुल 13.47 लाख बिना टिकट व अनियमित यात्रियों का पता लगाया गया.
मुंबई उपनगरीय और एसी ट्रेनों में दर्ज हुई रिकॉर्ड वृद्धि मुंबई उपनगरीय खंड में विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए चलाए गए अभियानों में अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान 4.65 लाख मामले दर्ज किए गए, जिनसे 25.65 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ्. इसके अलावा, एसी उपनगरीय ट्रेनों में सामान्य टिकट पर अनधिकृत यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए गए लक्षित अभियानों के उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिले ह्ैं. इस अवधि के दौरान एसी उपनगरीय सेवाओं में लगभग 78,600 दंडात्मक मामले पकड़े गए, जिनसे 3.26 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया.