नई दिल्ली, 6 सितंबर (वि.प्र.)
इलाहाबाद हाईकाेर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी काे बाॅम्बे हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. देश में आठ हाईकाेर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिए गए है. बाॅम्बे हाईकाेर्ट जस्टिस रवींद्र वी.घुगे कलकत्ता हाईकाेर्ट के चीफ जस्टिस बन गये हैैं. सुप्रीम काेर्ट काॅलेजियम की सिफारिश के कुछ दिन बाद देश के 8 हाईकाेर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशाें की नियुक्ति कर दी गई.
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन नियुक्तियाें की जानकारी दी. दिल्ली हाईकाेर्ट के माैजूदा जज जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव काे पटना हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. वहीं, बाॅम्बे हाईकाेर्ट के जस्टिस रवींद्र वी.घुगे अब कलकत्ता हाई काेर्ट के मुख्य न्यायाधीश हाेंगे. छत्तीसगढ़ हाईकाेर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल काे राजस्थान हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. वहीं, इलाहाबाद हाईकाेर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी काे बाॅम्बे हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकाेर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा काे इसी हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. ओडिशा हाई काेर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र काे छत्तीसगढ़ हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
गुजरात हाईकाेर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत काेगजे काे मध्य प्रदेश हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. राजस्थान हाईकाेर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी काे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
राजस्थान हाईकाेर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा काे लेकर हाल ही में विवाद सामने आया था. सुप्रीम काेर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने उनके खिलाफ गंभीर और अभूतपूर्व आराेप लगाए थे.इसी बीच जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल काे राजस्थान हाईकाेर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.