दिल्ली में 5 मंजिली बिल्डिंग ढही : 5 मृत, कई गंभीर

दर्जनों छात्र मलबे में फंसे, कुछ को सुरक्षित निकाला: राहत एवं बचाव का कार्य जारी

    07-Sep-2026
Total Views |

delhi 
नई दिल्ली, 6 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में माेतीबाग स्थित शिव मंदिर के पास एक 5 मंजिला बिल्डिंग ढह गई. इस हादसे में 5 व्यक्ति की माैत हाे गई है, जबकि कई लाेगाें की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. राहत एवं बचाव का काम अब तक जारी है. गृहमंत्री अमित शाह ने अपना गाेवा दाैरा रद्द किया.
 
उन्हाेंने सीएम रेखा गुप्ता से बात कर खुद निगरानी करने काे कहा है. बचाव टीम ने अब तक कुछ लाेगाें काे मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इमारत में हाेस्टल संचालित हाेने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते मलबे में दर्जनाें छात्राें के फंसे हाेने की आशंका जताई जा रही है.
 
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू समेत कई प्रमुख नेताओं ने इस घटना पर गहरा शाेक व्यक्त किया है.
एनडीआरएफ और दमकल की 17 गाड़ियां राहत कार्य में जुटीं घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा और एनडीआरएफ की टीमें माैके पर पहुंच गईं.
 
घटनास्थल पर दमकल की 17 गाड़ियां और भारी जेसीबी मशीनें मलबे काे हटाने के काम में लगाई गई हैं. बचाव दल के साथ-साथ स्थानीय लाेग भी अपने स्तर पर मलबा हटाकर दबे हुए लाेगाें की तलाश में मदद कर रहे हैं. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आम लाेगाें से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की जा रही ह.
 
साउथ कैंपस के पास हाॅस्टल, 30-35 छात्राें के दबे हाेने का डर बिल्डिंग दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित है, जहां दूर-दराज से आए छात्र किराए पर रहते हैं. प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार, रविवार की छुट्टी हाेने के कारण बिल्डिंग में सामान्य दिनाें से ज्यादा छात्र माैजूद थे. कुछ चश्मदीदाें ने मलबे में 30 से 35 छात्राें के फंसे हाेने की आशंका जताई है, हालांकि प्रशासन की ओर से दबे हुए लाेगाें की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि हाेना अभी बाकी है.