किशांसा, 6 सितंबर
मध्य अफ्रीकी देश कांगाे की राजधानी किंशासा में एक शादी समाराेह के दाैरान भीषण आग लगने से कम से कम 22 लाेगाें की दर्दनाक माैत हाे गई. यह दर्दनाक हादसा उत्तरी किंशासा के घनी आबादी वाले लिंगवाला इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में हुआ्. जश्न के बीच अचानक भड़की आग सुबह तक विकराल रूप धारण किए रही. इस हादसे में दर्जनाें लाेग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालाें में भर्ती कराया गया है.
आग की लपटें फैलते ही इमारत में माैजूद मेहमानाें के बीच जान बचाने की हाेड़ मच गई. इमारत के निकास द्वार और आसपास की गलियां बेहद संकरी हाेने के कारण स्थिति और विकट हाे गई. दहवास लाेग एक-दूसरे काे धक्का देते हुए बाहर भागने की काेशिश करने लगे, जिससे माैके पर भारी भगदड़ मच गई. धुएं से दम घुटने और भगदड़ में कुचले जाने के कारण कई लाेगाें ने माैके पर ही दम ताेड़ दिया.
आग की लपटाें से बचकर बाहर निकले घायलाें और दम ताेड़ चुके लाेगाें काे तत्काल सहायता देने के लिए पास की सड़काें के किनारे लिटाया गया. प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार, घटनास्थल के बाहर चीख-पुकार मची हुई थी और सड़क किनारे कई शव पड़े दिखाई दिए.