जेपीएल में पुणे पेशवाज का दबदबा, राजस्थान राजवंश को 24 रनों से हराया

शानदार गेंदबाजी और दमदार बल्लेबाजी के दम पर बने पहले सीजन का चैंपियन, सौरभ शिंगवी ने 6 विकेट झटके

    07-Sep-2026
Total Views |

sports 
काेलंबाे, 6 सितंबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
श्रीलंका के काेलंबाे में आयाेजित ‘जीताे प्रीमियर लीग’ (गझङ) क्रिकेट प्रतियाेगिता के फाइनल मुकाबले में पुणे के पुणे पेशवाज संघ ने राजस्थान राजवंश संघ काे 24 रनाें से हराकर यह पहली ऐतिहासिक प्रतियाेगिता अपने नाम कर ली. पुणे पेशवाज संघ के साैरभ शिंगवी ने फाइनल मुकाबले में 4 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट लेते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके चलते साैरभ काे मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं, स्वप्निल गुगले ने पूरी प्रतियाेगिता में 7 मैचाें में सर्वाधिक 278 रन बनाए. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में सम्मानित किया गया.
 
जीताे एपेक्स की ओर से इस प्रतियाेगिता का आयाेजन किया गया था. जेपीएल प्रतियाेगिता का पहला सीजन श्रीलंका के काेलंबाे में आयाेजित किया गया. इस प्रतियाेगिता में पुणे का प्रतिनिधित्व करते हुए पुणे पेशवाज संघ ने पूरी प्रतियाेगिता में शानदार प्रदर्शन किया. जेपीएल के पहले सीजन के लिए पूरे देश से 7,659 खिलाड़ियाें में से 240 खिलाड़ियाें का चयन किया गया.
इनमें से 12 टीमें बनाई गईं और 11 दिनाें तक यह प्रतियाेगिता खेली गई.
 
इस ऐतिहासिक प्रतियाेगिता के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा और सनथ जयसूर्या ने प्रतियाेगिता में पहुंचकर खिलाड़ियाें का मनाेबल बढ़ाया.
 
इस जीत पर जीताे एपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इस टीम के मालिक विजय भंडारी, चेतन भंडारी, राजेशकुमार सांकला, विशाल चाेरडिया, राजेंद्र जैन, डाॅ. रमेश तेजावत, सुजीत भटेवरा, अमित भटेवरा, दीपक जैन, अमाेल कुचेरिया और निकुंज ओसवाल ने टीम की सराहना की. दीपक जैन और अमाेल कुचेरिया ने इस प्रतियाेगिता काे सफल बनाने के लिए विशेष मेहनत की.
 
पुणे पेशवाज संघ के मुख्य प्रशिक्षक श्रीकांत मुंढे, कप्तान रुषभ राठाैड़ और उपकप्तान यश नहार तथा अन्य खिलाड़ी अनुपम संकलेचा, स्वप्निल गुगले, निलय शिंगवी, नील गांधी, निखिल लूणावत, अनिकेत पाेरवाल, दीपक डांगी, हर्ष संघवी, हर्ष ओसवाल, अमन दाेशी, अनुज छाजेड़, यश बांबाेली, साैरभ शिंगवी, यश दागा, ईशान ओसवाल, निखिल जैन, चिराग गदिया, श्रेयांक जैन, राैनक खंडेलवाल, राैनक पारेख, प्रचित भलगट, क्षितिज जैन, शुभम चव्हाण स्पाेर्ट्स मैनुअल थेरेपिस्ट और डाॅ. श्रेयश बाफना फिजियाेथेरेपिस्ट तथा हर्ष थाॅमस मीडिया प्रबंधक थे.यह जीत केवल पुणे के लिए ही नहीं, बल्कि खेल क्षेत्र में एक नई यात्रा की शुरुआत है. टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की रेस जारी रखी.
 
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वप्निल गुगले ने 46 रनाें की उपयाेगी पारी खेली. वहीं, उनका साथ देते हुए अनिकेत पाेरवाल (नाॅटआउट 28 रन), हर्ष संघवी (27 रन) और यश नहार (26 रन) ने टीम काे 20 ओवर में 168 रनाें तक पहुंचाया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान राजवंश की टीम 144 रन ही बना सकी. पुणे पेशवाज संघ के गेंदबाजाें ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजाें काे बांधकर रखा.
 
विशेष रूप से साैरभ शिंगवी ने 4 ओवर में 20 रन देकर राजस्थान राजवंश संघ के 6 बल्लेबाजाें काे आउट किया. उनका साथ देते हुए निलय शिंगवी ने 2 और दीपक डांगी ने 1 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम काे जीत से दूर रखा. पहली ही ऐतिहासिक जेपीएल प्रतियाेगिता में मिली जीत से पुणे पेशवाज संघ में उत्साह का माहाैल था.