राधे कृष्ण ग्रुप ने फोड़ी ‌‘सुवर्णयुग तरुण मंडल‌’ की दहीहांडी

बजरंग बली की जय... के जयकारों के साथ चौथे प्रयास में मिली सफलता

    07-Sep-2026
Total Views |
 
vg
बुधवार पेठ, 6 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

बोल बजरंग बली की जय... के जयकारों के बीच, कसबा पेठ के ‌‘राधेकृष्ण ग्रुप‌’ दहीहांडी दल के गोविंदाओं ने 7 मानवपरत बनाकर सुवर्णयुग तरुण मंडल की दहीहांडी फोड़ी. शनिवार (5 सितंबर) की रात 9 बजकर 22 मिनट पर चौथे प्रयास में गोविंदों को दहीहांडी तोड़ने में सफलता मिली. उनके दल के विराज कांबले नाम के गोविंदा ने हंडी तोड़ी. उस समय वहां उपस्थित सभी कृष्ण भक्तों ने खुशी से जोरदार जश्न मनाया. बेलबाग चौक के पास स्थित दहीहंडी उत्सव के पारंपरिक स्थल जय गणेश प्रांगण में दहीहंडी उत्सव का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चव्हाण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. यहां एक विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गोपाल भक्तों को श्रीकृष्ण की लीलाओं का दर्शन कराया गया. इस उत्सव में शाम के समय ‌‘नादब्रह्म ढोल ताशा ध्वज पथक ट्रस्ट‌’ के वादकों ने पारंपरिक वाद्य बजाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चव्हाण ने बताया कि दहीहांडी फोड़ने के लिए पुणे के साथ-साथ अन्य शहरों से भी गोविंदा टोलियां आई थीं.