एमपी में जहरीली शराब पीने से 14 मृत

100 से ज्यादा बीमार : 24 गंभीर, सागर जिले के बंडा तहसील की घटना

    07-Sep-2026
Total Views |

MP 
भाेपाल, 6 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से 14 लाेगाें की माैत हाे गई.100 से ज्यादा बीमार हाे गए हैं. 24 लाेगाें की हालत गंभीर बनी हुई है. सागर जिले के बंडा तहसील में घटना घटी. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि, पांच गांवाें के लाेगाें ने शराब पी थी, कुछ समय बाद ही शरीर नीले पड़ गए. अफरा-तफरी के बीच सभी काे हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया.
 
लाेगाें की माैत के हाेने के बाद प्रशासन हरकत में आया. आबकारी विभाग के तीन अफसर काे सस्पेंड किया गया है.
सीएम डाॅ. माेहन यादव ने जांच के आदेश देते हुए दाेषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार, पीड़िताें में बराज, नाैराज, घूघर, चाैका और हनाैती गांवाें के नागरिक शामिल हैं. देर रात अचानक मरीजाें के शरीर नीले पड़ने लगे और उन्हें अस्पताल लाया जाने लगा. डाॅक्टराें के मुताबिक, कई मरीजाें काे तेज सिरदर्द, उल्टी और शरीर में अकड़न की शिकायत थी. घटना की सूचना मिलते ही सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया बंडा सिविल अस्पताल पहुंचे. प्रारंभिक जांच में डाॅक्टराें ने शराब के असर की आशंका जताई है.
 
हालांकि, प्रशासन जांच रिपाेर्ट आने से पहले आधिकारिक रूप से जहरीली शराब की पुष्टि करने से बच रहा है. वहीं, स्थानीय लाेगाें और ठेकेदाराें का आराेप है कि इलाके में लंबे समय से नकली व अवैध शराब का काराेबार चल रहा था. चार दिन पहले ही आबकारी विभाग की बैठक में इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियाें की अनदेखी के कारण यह बड़ा हादसा हाे गया. घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकाें में हड़कंप मच गया है.
 
मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने आबकारी और पुलिस प्रशासन काे सख्त जांच के निर्देश दिए हैं. क्षेत्र की लगभग छह शराब दुकानाें काे सील कर सैंपलिंग के आदेश दिए गए हैं. अधिकारियाें ने स्पष्ट किया है कि जांच में जाे भी दाेषी पाया जाएगा, चाहे वह शराब माफिया हाे या लापरवाही बरतने वाला प्रशासनिक अधिकारीउसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ललितपुर निवासी आकाश राय के सागर की बरेठा स्थित लाइसेंसी शराब दुकान में कर्मचारी हाेने की बात सामने आई है. पुलिस जांच कर रही है कि लाइसेंसी दुकानाें के नेटवर्क का इस्तेमाल इस अवैध शराब काे बेचने में ताे नहीं किया जा रहा था.