बगहा (बिहार), 6 सितंबर (वि.प्र.)
बिहार की तिरुपति शुगर मिल पर साइबर हमला हुआ है. इसमें 100 कराेड़ का नुकसान हाे गया है.हैकराें ने मिल के मुख्य सर्वर, सिस्टम में सैंधमारी कर पूरा डेटा उड़ाया. इसके कारण बिलिंग और बिक्रि सहित पूरी प्रक्रिया ठप हाे गयी है. डेटा वापसी के लिए माेटी रकम की मांग की गयी. हजाराें किसानाें का भुगतान व कंपनी का पूरा लेखा-जाेखा सर्वर पर मैजूद था.
जिले के प्रमुख उद्याेग तिरुपति सुगर्स मिल बगहा पर एक बड़े साइबर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है.अज्ञात शातिर हैकराें ने मिल के मुख्य सर्वर और सिस्टम्स एप्लीकेशन्स एंड प्राेडक्ट्स इन डेटा प्राेसेसिंग सिस्टम में सेंधमारी कर पूरा डेटा उड़ा दिया है. इस डिजिटल स्ट्राइक के कारण प्रबंधन काे करीब 100 कराेड़ रुपये की भारी वित्तीय क्षति का अनुमान है. कंपनी के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग के महाप्रबंधक त्रिपुरारी कुमार ने इस सिलसिले में साइबर थाने में अज्ञात साइबर अपराधियाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
18 से 20 अगस्त के बीच अंजाम दिए गए इस हमले में करीब एक कराेड़ रुपये मूल्य का गाेपनीय डेटा चाेरी किया गया है. एसएपी प्रणाली क्रैश हाे जाने के कारण चीनी की बिक्री, बिलिंग, स्टाॅक और डिस्पैच से जुड़े सभी कामकाज पूरी तरह रुक गए हैं. सूत्राें के मुताबिक हैकर्स द्वारा चाेरी किया गया महत्वपूर्ण डेटा वापस लाैटाने के एवज में माेटी रकम की मांग भी की जा रही है.मिल के सर्वर पर न सिर्फ कंपनी का पूरा आंतरिक वित्तीय लेखा-जाेखा दर्ज था, बल्कि हजाराें किसानाें के गन्ना भुगतान का रिकाॅर्ड भी इसी में माैजूद था. सिस्टम अचानक लाॅक हाे जाने से मिल प्रबंधन और कर्मचारियाें के बीच भारी अफरा-तफरी का माहाैल बना हुआ है.