नेत्रहीन विद्यार्थियों ने मनाया ‌‘पुस्तक दहीहांडी उत्सव‌’

    07-Sep-2026
Total Views |
bhtedh
पुणे, 6 सितंबर  (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

नेशनल एसोसिएशन फॉर द वेलफेयर ऑफ फिजिकली चैलेंज्ड की ओर से सदाशिव पेठ स्थित अण्णाभाऊ साठे स्कूल में अनोखे पुस्तक दहीहांडी उत्सव का आयोजन किया गया. संस्था पिछले 26 वर्षों से नेत्रहीन और दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के लिए शैक्षणिक सहायता प्रदान कर रही है. इस वर्ष पुस्तक दहीहांडी उत्सव का 21वां आयोजन था. उत्सव में नेत्रहीन विद्यार्थियों ने स्वयं गायन और पारंपरिक वाद्य वादन से कार्यक्रम की शुरुआत की. ढोल, ताशा, ढोलकी और हारमोनियम की धुनों के बीच विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मवेिशास के साथ मानव मीनार बनानी शुरू की. कई प्रयासों के बाद आंशिक रूप से नेत्रहीन छात्रा धनश्री पवार ने शैक्षणिक सामग्री से सजी दहीहांडी फोड़ने का गौरव हासिल किया. इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्रीपाल सबनीस, बैंक ऑफ इंडिया की लक्ष्मी रोड शाखा की असिस्टेंट जनरल मैनेजर डॉ. शुभलक्ष्मी एस और निर्माण व्यवसायी शिरीष आपटे उपस्थित थे. सभी ने विद्यार्थियों के साहस, जिद और आत्मवेिशास की सराहना की. विजेता सहित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई. साथ ही नेत्रहीन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी गई. संस्था अध्यक्ष राहुल देशमुख और ट्रस्टी देवता अंदुरे देशमुख के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ.