धूप सेंकें, छूमंतर हो जाएगी थकान

    07-Sep-2026
Total Views |

sehatnama 
हर समय थका-थका महसूस करते हैं? हाथ-पैर में जान ही नहीं मालूम पड़ती है? तेजी से बाल झड़ने की शिकायत भी सता रही है? अगर हां ताे हर दूसरे दिन धूप सेंकना शुरू कर दें क्योंकि मुमकिन है आप विटामिन-डी की कमी से जूझ रहे हाें.
 
शाेधकर्ताओं के मुताबिक विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम और फाॅस्फेट का स्तर नियंत्रित रखने के साथ ही उनके इस्तेमाल की क्षमता निर्धारित करने के लिए भी अहम माना जाता है. हड्डियाें, मांसपेशियाें और दांताें काे मजबूती प्रदान करने के साथ ही यह राेगाें से लड़ने की ताकत भी बढ़ाता है. यही वजह है कि इसकी कमी से व्य्नित काे न सिर्फ जल्दी-जल्दी सर्दी-जुकाम-बुखार हाेने की शिकायत सताती है, बल्कि उसके घाव भी देरी से भरते हैं और हर समय सुस्ती, थकान और कमजाेरी का एहसास बना रहता है. लिन की मानें ताे जरूरत से ज्यादा पसीना हाेना भी विटामिन-डी की कमी का संकेत है.
 
इसके अलावा हाथ-पैर और जाेड़ाें में लगातार दर्द व एेंठन महसूस हाेना भी इसकी खुराक बढ़ाने का इशारा करता है. लंबे समय तक ध्यान न देने पर ऑस्टियाेपाेराेसिस (हड्डियाें-मांसपेशियाें में क्षरण) की शिकायत पनप सकती है, जाे फ्रै्नचर का खतरा बढ़ाती है
.
इनमें ज्यादा कमी- उम्र ढलने के साथ विटामिन-डी पैदा करने की शरीर की क्षमता कमजाेर पड़ जाती है, इसलिए 50 पार लाेगाें में इसकी कमी आम बात है. माेटापे के शिकार सांवले लाेगाें और दिन का अधिकतर समय घर-दफ्तर की चारदीवारी में गुजारने वालाें में भी विटामिन-डी कम बनता है.
 
सलाह- कैल्शियम और फाॅस्फेट के इस्तेमाल की क्षमता बढ़ाता है विटामिन-डी. विटामिनडी हड्डियाें-मांसपेशियाें की मजबूती के साथ संक्रमण से बचाव के लिए अहम हाेता है.