कैंप एजुकेशन द्वारा आदर्श शिक्षक गौरव पुरस्कार प्रदान

    08-Sep-2026
Total Views |

htfe
शिक्षक दिवस के अवसर पर कैंप एजुकेशन सोसायटी की ओर से आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए गए. शिक्षकों द्वारा की गई उल्लेखनीय सेवा के लिए हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इसमें इस वर्ष गुरुवर्य गो. प्र. सोहोनी पुरस्कृत आदर्श माध्यमिक शिक्षक पुरस्कार अमित येवले को, तथा गुरुवर्य हरिभाऊ कुलकर्णी पुरस्कृत आदर्श प्राथमिक शिक्षक पुरस्कार प्रधानाध्यापिका स्मिता भोसले को देकर सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार संस्था के कार्याध्यक्ष वालचंद संचेती के हाथों प्रदान किए गए. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.