बागपत, 7 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
यूपी के बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप टक्कर के बाद पलट गई. हादसे में 13 लाेगाें की माैत हाे गई. मृतकाें में 7 पुरुष, 3 महिलाएं, 3 बच्चे हैं. 19 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं. पिकअप में 32 श्रद्धालु सवार थे. ये राजस्थान के बागड़ धाम (गाेगामेड़ी) से बदायूं लाैट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 1 बजे पिकअप काे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू हाेकर डिवाइडर से टकरा गई. फिर घिसटते हुए सड़क के बीचाें-बीच पलट गई. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा इतना भयावह था कि लाशें 30 मीटर दूर तक बिखर गईं. चीख-पुकार मच गई. धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लाेग माैके पर पहुंचे.
पुलिस काे सूचना दी. लाेगाें ने एक्सप्रेस-वे पर पड़े घायलाें काे सड़क किनारे किया. फिर पुलिस ने सभी काे जिला अस्पताल पहुंचाया. हादसा जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर खेकड़ा काेतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ. हादसे में घायल कुंवरपाल ने बताया- हम सभी बदायूं के अल्लापुर चमारी गांव के रहने वाले थे. सभी बागड़ धाम से लाैट रहे थे. रात के समय गाड़ी में साे रहे थे. अचानक तेज आवाज के साथ गाड़ी पलट गई.
ड्राइवर ने बताया कि पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी गाड़ी काे टक्कर मार दी है. हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे. दाेनाें अधिकारियाें ने घायलाें का हालचाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियाें काे बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. पुलिस हादसे के कारणाें की जांच कर रही है. मृतकाें और घायलाें के परिजनाें काे फाेन के जरिए सूचना दे दी गई है. हादसे में मरने वाले- मुन्नी देवी (55), सुगड़पाल (40), साधु (60), रामेश्वर यादव (60), प्रेमसिंह (40), जितेंद्र (7), प्रेमवती (50), दीक्षा (2), भानुमति (52), विकास (32), मूर्ति (35), साैरव (4) और 45 साल का एक अज्ञात व्यक्ति हैं. सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि सभी मृतक यादव परिवाराें से हैं.