पिंपरी, 7 सितंबर (आ.प्र.) भारतीय सिंधु सभा, पिंपरी शाखा के तत्वावधान में 6 सितंबर की शाम शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर पिंपरी के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 35 प्रोफेसरों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय सिंधु सभा पिंपरी शाखा के अध्यक्ष मनोहर जेठवानी ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है, जो खुद जलकर दूसरों का मार्ग रोशन करता है. भारत के पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है, इसलिए हम यह शिक्षक दिवस मना रहे हैं. इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा पिंपरी शाखा के अध्यक्ष मनोहर जेठवानी, भारतीय सिंधु सभा महाराष्ट्र राज्य सुरेश हेमनानी, भारतीय सिंधु सभा पिंपरी शाखा के कार्याध्यक्ष श्रीचंद नागरानी, रेशमा खियानी, सुशीला आहूजा, अजित कंजवानी, एंशीराम हरजानी, विशनदास दासानी, मोती चुघवानी, हरेश गंगवानी, अर्चना लीलानी, योगिता भोजवानी, सिमरन गोगिया, राम आसवानी, परमानंद जमतानी, देवीदास संघनानी, मनोहर आहूजा, केशवलाल हसीजा, नंदू नारंग, काव्या रहेजा, पूजा गंगवानी, पूनम मूलचंदानी, करिश्मा दयारामानी, नरीन भागचंदानी, दिशा इसरानी, भारती वाधवानी, शीतल मखदेजा, दिया गोस्वामी, रेशम नंदवानी, कोमल नाथानी, रिंकी मलकानी, चांदनी भाटिया आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान गुरुवंदना और सिंधी समाज के विभिन्न सिंधी भजनों के माध्यम से गुरु का स्मरण किया गया.