नई दिल्ली, 7 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में मृतकाें की संख्या बढ़कर 7 हाे गई. पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक काे राजस्थान से गिरफ्त में ले लिया है. इस हादसे में करीब 5 जख्मियाें की हालत बेहद गंभीर स्थिति में है. दिल्ली हाईकाेर्ट ने हादसे के लिए जिम्मेदार दिल्ली नगर निगम काे भी ललकारा है. वही दूसरी तरफ दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद एबीवीपी ने एमसीडी मुख्यालय में ताेडफाेड कर विराेध प्रदर्शन किया.
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिली इमारत ढहने के बाद राहत कार्य में एनएसयूआई के जुटने का नैरेटिव ऐसा बना कि एबीवीपी आक्रामक हाे गई और अपनी ही ट्रिपल इंजन वाली सरकार के खिलाफ प्राेटेस्ट करते हुए एमसीडी मुख्यालय में ताेडफाेड कर दी. ताेडफाेड के आराेप में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं काे हिरासत में लिया गया. बीजेपी की छाॠ ईकाई के प्रदर्शन पर समर्थक गदगद भी दिखे और तारीफ भी करते दिखे कि एबीवीपी गलत के विराेध में अपनी ही सरकार के खिलाफ प्राेटेस्ट कर अच्छा काम किया.
हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सिर्फ एमसीडी के खिलाफ विराेध किया और एमसीडी कमिश्नर का इस्तीफा मांगा. वही दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने तत्काल सुनवाई के लिए सहमति जताई.