श्री गणेश मूर्तियों के दामों में 30% की वृद्धि

कच्चे माल, ईंधन और बिजली की दरों में बढ़ोतरी से गणेश भक्तों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा !

    08-Sep-2026
Total Views |

ganeshji 
पिंपरी, 7 सितंबर (आ.प्र.)
भगवान गणेश के आगमन में अब केवल दस दिन शेष रहने के कारण गणेशाेत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. गणेश मूर्तियाें काे अंतिम रूप देने के लिए मूर्तिकाराें की व्यस्तता बढ़ गई है और रंगराेगन, सजावट तथा बारीक कारीगरी का काम तेजी से चल रहा है. हालांकि, इस वर्ष गणेश मूर्तियाें की कीमताें में लगभग 30% की वृद्धि हाेने से गणेश भक्ताें की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बाेझ पड़ेगा.
 
विभिन्न आकाराें और आकर्षक रंगाें वाली गणेश मूर्तियां तैयार करने का काम फिलहाल जाेराें पर है. गणपति बाप्पा की मूर्तियाें काे रंग का अंतिम टच देने के साथ-साथ चेहरे के भाव उभारने, मुकुट, वस्त्राभूषण और सूक्ष्म कारीगरी काे पूरा करने में मूर्तिकार व्यस्त हैं.
 
तैयार हाे चुकी मूर्तियाें काे सुरक्षित रूप से प्लास्टिक के कवर में रखा गया है. गणेश- भक्ताें की पसंद के अनुसार छाेटे-बड़े आकार की विभिन्न मूर्तियां तैयार की गई हैं और कुछ मूर्तियाें की एडवांस बुकिंग भी हाे चुकी है.
गणेश मूर्तियां बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल की कीमतें बढ़ गई हैं.