पिंपरी, 7 सितंबर (आ.प्र.)
भारतीय सिंधु सभा, पिंपरी शाखा के तत्वावधान में 6 सितंबर की शाम शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर पिंपरी के विभिन्न स्कूलाें और काॅलेजाें के लगभग 35 प्राेफेसराें व शिक्षकाें काे सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर बाेलते हुए भारतीय सिंधु सभा पिंपरी शाखा के अध्यक्ष मनाेहर जेठवानी ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक माेमबत्ती की तरह हाेता है, जाे खुद जलकर दूसराें का मार्ग राेशन करता है. भारत के पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात शिक्षाविद् डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है, इसलिए हम यह शिक्षक दिवस मना रहे हैं.
इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा पिंपरी शाखा के अध्यक्ष मनाेहर जेठवानी, भारतीय सिंधु सभा महाराष्ट्र राज्य सुरेश हेमनानी, भारतीय सिंधु सभा पिंपरी शाखा के कार्याध्यक्ष श्रीचंद नागरानी, रेशमा खियानी, सुशीला आहूजा, अजित कंजवानी, एंशीराम हरजानी, विशनदास दासानी, माेती चुघवानी, हरेश गंगवानी, अर्चना लीलानी, याेगिता भाेजवानी, सिमरन गाेगिया, राम आसवानी, परमानंद जमतानी, देवीदास संघनानी, मनाेहर आहूजा, केशवलाल हसीजा, नंदू नारंग, काव्या रहेजा, पूजा गंगवानी, पूनम मूलचंदानी, करिश्मा दयारामानी, नरीन भागचंदानी, दिशा इसरानी, भारती वाधवानी, शीतल मखदेजा, दिया गाेस्वामी, रेशम नंदवानी, काेमल नाथानी, रिंकी मलकानी, चांदनी भाटिया आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के दाैरान गुरुवंदना और सिंधी समाज के विभिन्न सिंधी भजनाें के माध्यम से गुरु का स्मरण किया गया.