किराना माल व ड्राईफ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मेंगराजानी द्वारा जानकारी पिंपरी, २३ मार्च (आ|प्र|) qपपरी-qचचवड शहर में किराना माल की सप्लाई करनेवाले होलसेल व्यापारी ह।| वे शहर में २० से २२ लाख नागरिकों को किराना माल की सप्लाई कर रहे है | कोरोना संक्रमण से ग्राहकों को सुरक्षित रखने हेतु उन्हें सुबह १० से ४ बजे तक माल की बिक्री की जा रही है| यह जानकारी किराना एंड ड्राईफ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मेंगराजानी ने आज का आनंद प्रतिनिधि को दी| उन्होंने बताया कि हम फ्रेश माल बेचते हैं।, इसलिए इसका ज्यादा स्टॉक नहीं रखते|
यह जानकारी मेंगराजानी ने दी| ट्रान्सपोट बंद : माल की सप्लाई में ४०% गिरावट पिंपरी चिंचवड में गुजरात, मध्य प्रदेश इन राज्यों से माल आता है, लेकिन ट्रक आने बंद होने से माल की सप्लाई नहीं हो रही है| इसमें ४०% गिरावट आई है| यह जानकारी मुकेश ट्रेडर्स के पाटनर हीरालाल पंजाबी ने दी| उन्होंने बताया कि बाहर से माल की सप्लाई ठप है| लेकिन यहां ग्राहकों से तीन गुना मांग बढ गयी है| लेकिन हम स्टॉक बनाने इतना माल ग्राहक को नहीं दे रहे ह।|