शहर के हॉटस्पॉट पुन: घोषित किए गए हैं.. हॉटस्पॉट्स में शामिल ढोले पाटिल क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्र. २० के ताडीवाला रोड-ससून हॉस्पिटल प्रभाग में कोरोना के सर्वाधिक ६८१ पेशेंट्स तथा आ।लशपीं;ध-बाणेर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र में सबसे कम पेशेंट्स पाए गए. मनपा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के ४२ प्रभागों में कोरोना पेशेंट्स पाए गए हैं.. प्रभाग क्र. ११ में सबसे कम सिर्फ १ पेशेंट पाया गया. मनपा प्रशासन द्वारा १७ मई को दी गई प्रभागवार जानकारी के अनुसार १७ मई तक कोरोना के ३,५०९ पेशेंट्स पाए गए जिसमें ढोले पाटिल क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यक्षेत्र में पाए गए सर्वाधिक ७०० पेशेंट्स शामिल हैं..
इनमें प्रभाग क्र. २० में पाए गए पेशेंट्स की संख्या सर्वाधिक है. इसी क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यक्षेत्र में शामिल प्रभाग क्र. २१ कोरेगांव पार्क में पाए गए पेशेंट्स की संख्या मात्र १९ है. प्रभाग क्र. २० घनी आबादी वाला इलाका है. इसमें ताडीवाला रोड, मंगलवार पेठ, रेलवे स्टेशन परिसर तथा कुछ झोपडपट्टी के भाग शामिल हैं.. इस वजह से यहां पेशेंट्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. सावधानी बरतते हुए मनपा प्रशासन द्वारा इस भाग को पूरी तरह सील किया गया है. भवानी पेठ क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यक्षेत्र में शामिल तीन प्रभागों में कोरोना पेशेंट्स पाए गए हैं.. इनमें खडकमाल आली-महात्मा फुले पेठ प्रभाग में पाए गए पेशेंट्स की संख्या ३४५ है. भवानी पेठ क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यक्षेत्र में पाए गए कोरोना पेशेंट्स की संख्या ६२७ है. रास्ता पेठ प्रभाग में कोरोना पेशेंट्स की संख्या १७१ तथा लोहियानगर में १४९ दर्ज की गई है. येरवडा-कलस-धानोरी क्षेत्रीय कार्यालय की सीमा में ४३० पेशेंट्स पाए गए हैं.. इनमें येरवडा प्रभाग क्र. ६ में पाए गए सर्वाधिक ३५४ पेशेंट्स शामिल हैं.. कलस-धानोरी भाग में १७ तथा फुलेनगर भाग में ६८ पेशेंट्स पाए गए हैं..
कसबा विश्रामबागवाडा क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र में कोरोना पेशेंट्स की संख्या ३९१ दर्ज की गई है. १० मई तक इस प्रभाग में पाए गए पेशेंट्स की संख्या २९९ थी. कसबा पेठ प्रभाग क्र. १६ में १५२ तथा नवी पेठ पर्वती प्रभाग में २२७ पेशेंट्स पाए जा चुके हैं.. शहर के पांच प्रभागों में पेशेंट्स की संख्या सर्वाधिक पाई गई है. बिबवेवाडी क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र में अब तक पाए गए १८४ में से प्रभाग क्र. ३६ यानी मार्केटयाड में पाए गए सर्वाधिक ९० पेशेंट्स शामिल हैं.. सैलसबरी पार्क में ६७ तथा अपर इंदिरा नगर प्रभाग क्र. ३७ में २७ पेशेंट्स पाए जा चुके हैं.. मनपा प्रशासन द्वारा कुछ क्षेत्रों को प्रतिबंधित घोषित किए जाने व वहां बंदोबस्त में वृद्धि किए जाने से पिछले ८ दिनों से पेशेंट्स की संख्या में कमी आई है. प्रभाग क्र. २२ मुंढवा में पिछले ८ दिनों में सिर्फ एक ही पेशेंट कोरोना पॉजिटिव पाया गया. प्रभाग क्र. ३८ बालाजीनगर में २, बाणेर प्रभाग क्र. ९ में पिछले आठ दिनों में एक भी नया पेशेंट नहीं मिला.