निराधार आरोप लगाकर मेरे खिलाफ चलाया गया मुकदमा : कल्याण सिंह

AajKaAanad    14-Jul-2020
Total Views |
 
lakhanu_1  H x
 
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में सोमवार को आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए. कडी सुरक्षा के बीच कल्याण सिंह को कोट में पेश किया गया. अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में कुल ४९ लोगो को आरोपित बनाया गया था. इसमें से ३२ लोगों के बयान दर्ज हो रहे हैं.. अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने निराधार आरोप लगाकर मेरे खिलाफ मुकदमा चलाया. कल्याण सिंह लखनऊ में सोमवार को सीबीआई कोट में अयोध्या के विवादित ढांचा ध्वंस मामले में बयान देने के बाद मीडिया से रूबरू थे. उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते कानून-व्यवस्था को लेकर जो भी मेरी जिम्मेदारी थी म।लशपीं;ने उसका पूरी तरह पालन किया. कल्याण सिंह ने कहा कि उस समय ढांचे की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की थी. इस संबंध में तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया था और सरकार पूरी तरह सजग थी.