घर सजाने के इन खास तरीकाें से आयेगा कुछ अलग अनाेखा लुक

20 Sep 2020 12:01:48

ghar_1  H x W:
 
कुछ लाेगाें काे घर सजाने का शाैक हाेता है, उन्हें हर जगह बिल्कुल डेकाेरेटेड और प्राॅपर पसंद हाेती है. घर काे सजाने का तरीका हर किसी काे ठीक से नहीं आता और कभी-कभी सारे लाेग घर काे एक ही तरीके से सजा देते हैं. जिससे उसमें कुछ भी नयापन नहीं लगता है. आज हम आपकाे घर सजाने के कुछ अनाेखे तरीके बताएंगे, जिससे आपका घर दूसराें से अलग और अनाेखा दिखेगा. जानिए इन खास तरीकाें काे :
 
अपने घर काे कुछ अनाेखा सा टेक्सचर दीजिए, ताकि वह औराें से अलग दिखे. इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप सारी दीवाराें पर काेई बनावट बनाएं या डिजाइन दें. सिर्फ एक दीवार पर भी हल्की सी डिजाइन बनाकर रूम या घर काे अनाेखा लुक दिया जा सकता है. इस बारे में इंटीरियर डिजायनर केतकी पासी बताती हैं कि आप अपने घराें की दीवाराें काे खुद से भी टेक्सचर दे सकते हैं जाे आपकाे अलग अनुभव देगा और देखने में भी अच्छा लगेगा.
 
कंक्रीट से खूबसूरती से सजाएं : छाेटी वाली कंक्रीट से भी घर काे सजाया जा सकता है. इसे किसी फ्लाॅवर पाॅट पर चिपकाएं या किसी वाॅल पर डिजायन देकर चिपकाएं. इससे बिल्कुल अनाेखा लुक आएगा लेकिन घर का माहाैल नेचुरल लगेगा. केतकी इस बारे में बताती हैं कि घराें के कमराें में काेनाें में बाेनसाई लगाएं और घराें के दरवाजाें के बाहर गमले रखें, इससे पूरे घर में ग्रीनरी लगेगी और लुक भी अच्छा आएगा.
 
सीपाें से सजाएं : घर काे सीपाें से सजाएं. समुद्र तट की सैर पर जब भी जाएं, वहां से सीपाें से बनी घरेलू डेकाेरेशन के सामान लाना कतई न भूलें. सीपाें का इस्तेमाल घर में कई क्रिएटिव तरीकाें से किया जा सकता है. जितने प्रकार से आपकाे घर में सीपाें का इस्तेमाल समझ में आए, करें. इंटीरियर डिजाइयनर माेहित जी निसार का कहना है कि सीपाें का यूज कैंडिल स्टैंड के लिए करना सबसे अच्छा लगता है.
 
लाइट : घर की सजावट में सबसे ज्यादा जरूरी प्राॅपर लाइट का हाेना हाेता है. घर के काेनाें में लाइट लगाएं. अलमारियाें में कन्सील लाइट काे लगाएं. हल्की और कम राेशनी की लाइट कमरे में अच्छी लगती है जिससे आंखाें काे सुकून और आराम मिलता है. डाइनिंग पर भी प्राॅपर लाइट रखें ताकि एक अलग सा फील आएं. सभी सामान अपनी जगह पर हाे : घर काे सजाने में सबसे बड़ा हाथ सामान की व्यवस्था का हाेता है. घर के सभी सामान काे अपनी जगह पर रखें. जाे सामान जहां का हाे, उसे तुंरत यथास्थान पहुंचा दें.
 
कांच में सामान काे डेकाेरेट करें : घर की क्राॅकरी से लेकर हर अच्छे और मंहगे सामान काे कांच की अलमारियाें में प्राॅपर सेट करें. उन्हे समय - समय पर साफ करते रहें और कभी-कभार उनकाे इधर से उधर भी कर लें ताकि घर में कुछ चेंज सा लगे. टेबल फ्रेम्स छाेटे - छाेटे फैंसी डिनर टेबल फ्रेम्स से घर काे सजाएं.
 
Powered By Sangraha 9.0