UP के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हुए

15 Jan 2021 16:42:43
 
1_1  H x W: 0 x
 
 उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने गुरुवार काे लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई. इस दाैरान उप मुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठाैर, गाेविंद शुक्ला, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चाैहान भी उपस्थित रहे.
 
अरविंद कुमार मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के निवासी हैं. उन्हाेंने 20 वर्षाें तक प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के साथ गुजरात और पीएमओ में काम किया है. उन्हाेंने आईएएस की सेवा से दाे साल पहले ही वीआरएस लिया है. पार्टी में शामिल हाेने के बाद अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खुशी है. हमारे देश में राजनीतिक दल बहुत हैं लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है.
Powered By Sangraha 9.0