वनिता वागसकर मनसे की महिला शहराध्यक्ष बनीं

11 Oct 2021 09:21:19

 
NNS_1  H x W: 0
 
 
पुणे, 10 अक्टूबर (आ.प्र.)

मनसे केमहिला शहराध्यक्ष पद पर पूर्व नगरसेविका वनिता वागसकर तथा उपाध्यक्ष पद पर पूर्व नगरसेविका अस्मिता शिंदे, जयश्री पाथरकर व पद्मिनी साठे का चयन किया गया है. मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे के हाथों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए. इस अवसर पर मनसे के नेता अनिल शिदोरे, राजेंद्र वागसकर, शहराध्यक्ष वसंत मोरे के साथ मनसे के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. वनिता वागसकर ग्रेजूएट हैं,

उन्होंने शहर के कचरा प्रबंधन विषय में शहर में बड़ा काम किया है. पूर्व नगरसेविका अस्मिता शिंदे, पद्मिनी साठे व जयश्री पाथरकर उच्चशिक्षित हैं. पुणे मनपा चुनाव के मद्देनजर राज ठाकरे द्वारा महिला संगठना को मजबूत करने की दृष्टि से यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पूर्व महिला शहराध्यक्ष रूपाली पाटिल का चयन राज्य उपाध्यक्ष पद पर किया गया है.
Powered By Sangraha 9.0