नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार

18 Oct 2021 08:06:31
 
MINOR_1  H x W:
 
पिंपरी, 17 अक्टूबर (आ.प्र.)
 
नाबालिग लड़की को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने की दो घटनाएं उजागर हुई हैं. एक मामले में पिंपरी और दूसरे मामले में निगड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. इन दोनों घटनाओं में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पिंपरी पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है.
 
इसके अनुसार सैफी असलम शेख (उम्र- 22 वर्ष, निवासी-दत्तनगर, चिंचवड़) के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के ट्यूशन जाते समय आरोपी ने उसका पीछा किया. 16 अक्टूबर को आरोपी ने लड़की को रोका और उसका हाथ पकड़कर दोस्ती करने को कहा. इसके साथ ही उसे धमकी देकर छेड़छाड़ की. निगड़ी पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.
 
 
उसके अनुसार पृथ्वीराज दत्ता पाटिल (उम्र-23 वर्ष) पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों एक दूसरे के परिचित हैं. पीड़ित लड़की के उसके घर जाते समय आरोपी ने शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब लड़की का पीछा किया. उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अलग-अलग एकाउंट बनाकर उससे पीड़ित लड़की को धमकी दी. निगड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Powered By Sangraha 9.0