अमृतसर से गाे फर्स्ट एयरवेज की 6 फ्लाइट्स शुरू

    08-Nov-2021
Total Views |
 
11 नवंबर से श्रीनगर के लिए 1, दिल्ली के लिए 3 और मुंबई के लिए 2 उड़ान
 

airoplane_1  H  
 
कम खर्चीली डाेमेस्टिक फ्लाइट प्राेवाइडर गाे फर्स्ट एयरवेज अब गाेल्डन सिटी अमृतसर से अपनी उड़ानें शुरू करेगी. फिलहाल एयरवेज अमृतसर काे तीन शहराें श्रीनगर, नई दिल्ली और मुंबई से ही जाेड़ेगी.सांसद गुरजीत औजला ने अधिकारियाें के साथ इस संबंध में बैठक की. वहीं गाे फर्स्ट एयरवेज ने इन तीनाें शहराें के लिए बुकिंगशुरू कर दी है. एयरवेज 11 नवंबर से अपनी पहली 6 फ्लाइट्स काे रवाना करेगी. इनमें से एक श्रीनगर, दाे मुम्बई और तीन फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हाेंगी.अमृतसर से मुंबई मुंबई से फ्लाइट सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगी और 11 बजे अमृतसर पहुंचेगी. अमृतसर से 11.30 बजे उड़ान भरेगी और 2 बजे मुंबई लैंड करेगाी. मुंबई से 5.45 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और 8.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी. शाम 8.45 बजे फ्लाइट अमृतसर से उड़ान भरेगी और रात 11.15 बजे मुंबई पहुंच जाएगी.
 
अमृतसर से दिल्ली अमृतसर से दिल्ली के लिए फ्लाइट तीन बार उड़ान भरेगी. सुबह 5.30 बजे यह फ्लाइट दिल्ली से उड़ेगी और 6.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी. सुबह 7 बजे फ्लाइट अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हाेगी और 8 बजे पहुंचेगी. सुबह 10.30 बजे फ्लाइट दाेबारा अमृतसर के लिए उड़ेगी और 11.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी. अमृतसर से यह फ्लाइट दाेपहर 3 बजे उड़ान भरेगी और 4.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. दिल्ली से यह फ्लाइट 8.45 बजे उड़ेगी और 9.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी.अमृतसर से दिन की अंतिम उड़ान रात 10.15 बजे हाेगी और 11.15 बजे यह फ्लाइट दिल्ली लैंड करेगी.अमृतसर-श्रीनगर फ्लाइट अमृतसर से श्रीनगर के लिए गाे फास्टफ की फ्लाइट दाेपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी. 1 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. इसी तरह श्रीनगर से फ्लाइट 1.50 बजे उड़ान भरेगी और 2.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी.