हिंदी के लिए अनामिका काे साहित्य अकादमी पुरस्कार

    13-Mar-2021
Total Views |
 
नंदा खरे काे मराठी के लिए प्रदान किया गया प्रतिष्ठित पुरस्कार
 

nanda khare_1   
साहित्य अकादमी ने हिंदी में कविता संग्रह के लिए अनामिका और कन्नड़ में महाकाव्य लिखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा माेइली काे वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की शुक्रवार काे घाेषणा की. साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अकादमी ने 20 भाषाओं के लिए अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्काराें की घाेषणा की है.
 
अकादमी ने पुरस्कार देने के लिए सात कविता-संग्रह, चार उपन्यास, पांच कहानी-संग्रह, दाे नाटक, एक संस्मरण और एक महाकाव्य का चयन किया है. वीरप्पा माेइली काे उनके महाकाव्य श्री बाहुबली अहिमसादिग्विजयम के लिए वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घाेषणा की गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माेइली कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं. वह एक साहित्यकार भी हैं और उन्हाेंने कन्नड़ भाषा में कई उपन्यास लिखे हैं.