बाबा कल्याणी काे ‘पुण्यभूषण पुरस्कार’ घाेषित संस्था के अध्यक्ष सतीश देसाई द्वारा घाेषणा

    24-Mar-2021
Total Views |
 
 
baba kalyani_1  
उद्याेग क्षेत्र में उल्लेखनीय याेगदान के जरिए पुणे का नाम दुनियाभर में राेशन करने वाले बाबासाहेब नीलकंठ कल्याणी काे 2021 का ‘पुण्यभूषण पुरस्कार’ घाेषित किया गया है. यह निर्णय डाॅ. रघुनाथ माशेलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा लिया गया. बाबा कल्याणी काे काेविड-19 का संकट कम हाे जाने पर उ्नत पुरस्कार से नवाजा जाएगा. उनके साथ स्वतंत्रता सेनानियाें तथा सीमा पर संघर्ष के दाैरान जख्मी हुए कुछ जवानाें काे भी सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष डाॅ. सतीश देसाई ने मंगलवार काे दी.
 
उन्हाेंने बताया कि पुरस्कार हेतु बाबा कल्याणी का चयन पिछले वर्ष ही किया गया था, मगर काेविड-19 संकट के चलते पिछले साल पुरस्कार की घाेषणा नहीं की गई. यह इस आयाेजन का 32वां वर्ष है. बाबा कल्याणी (बाबासाहेब नीलकंठ कल्याणी) करीब 3 बिलियन डाॅलर के टर्नओवर वाले कल्याणी ग्रुप ऑफ कंपनीज की अग्रणी कंपनी भारत फाेर्ज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मैनेजिंग डायरे्नटर हैं. समाराेह में नायक धरमवीर सिंह, नायक सुरेशकुमार कर्की, जवान के. नागी रेड्डी, श्रीमती हाैसाबाई पाटिल (सातारा) एवं माधवराव माने (सांगली) काे भी सम्मानित किया जाएगा.