सेंसेक्स ने 660 अंकाें की ऊंची उड़ान भरी

    14-Apr-2021
Total Views |
 
 
Sensex_1  H x W
 
सेंसेक्स ने 660 अंकाें की ऊंची उड़ान से बाजार में राैनक लाैट आई. एक दिन पहले ही बाजार में तूफानी गिरावट से चिंता का माहाैल था. कल की भारी गिरावट के बाद मंगलवार काे शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स 660 अंक ऊपर 48,544 पर और निफ्टी 198 पाॅइंट ऊपर 14,504 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 शेयराें में बढ़त रही. महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 8% ऊपर बंद हुआ. आज निवेशकाें ने सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटाे सेक्टर में की.NSE पर इंडेक्स 4.8% ऊपर 9,818 पर बंद हुआ है. इसी तरह बैंकिंग और मेटल शेयराें में भी खरीदारी हुई. NSEपर दाेनाें इंडेक्स 3-3% की बढ़त रही. निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब हजार अंक बढ़कर 31,771 पर बंद हुआ है.
 
BSE पर 3,046 शेयराें में काराेबार हुआ, जिसमें 1,936 शेयर बढ़त और 928 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. लिस्टेड कंपनियाें का टाेटल मार्केट कैप भी बढ़कर 203.09 लाख कराेड़ रुपए हाे गया है, जाे कल 200.85 लाख कराेड़ रुपए था. एशियाई शेयर बाजाराें में बढ़त हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 83 पाॅइंट ऊपर 28,479 पर बंद हुआ. काेरिया का काेस्पी इंडेक्स 33 अंकाें बढ़त के साथ 3,169 पर बंद हुआ. ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 5 पाॅइंट की बढ़त के साथ 7,231 पर बंद हुआ. जापान का निक्केई इंडेक्स 228 पाॅइंट ऊपर 29,767 पर बंद हुआ. चीन का शंघाई कंपाेजिट इंडेक्स 16 अंकाें की गिरावट के साथ 3,396 पर आ गया है.