वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह का निधन

    09-Jul-2021
Total Views |

virbhadra_1  H
 
 
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह (उम्र : 87 वर्ष) का काेराेना संक्रमण से निधन हाे गया है. उन्हाेंने गुरुवार तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली. इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज अस्पताल के एमएस डाॅ. जनक राज ने उनकी माैत की पुष्टि की.गुरुवार काे उनका पार्थिव शरीर दिनभर हाेली लाॅज में दर्शन के लिए रखा गया है.9 जुलाई शुक्रवार काे पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे से 11:30 बजे दर्शन के लिए रिज मैदान पर रखा जाएगा. उसके बाद पार्थिव शरीर एक बजे तक राजीव भवन कांग्रेस में दर्शन के लिए रखा जाएगा. दाेपहर एक बजे पार्थिव शरीर काे लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना हाेगा. शाम छह बजे पार्थिव शरीर काे लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा. 10 जुलाई शनिवार काे पदम पैलेस रामपुर में सुबह 8 से दाेपहर 2 बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा.
 
शाम 3 बजे रामपुर में अंतिम संस्कार हाेगा. राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शाेक जताया है. काेविंद ने गुरुवार काे ट्वीट करके कहा, यह जानकर दुख हुआ कि श्री वीरभद्र सिंह नहीं रहे. मुख्यमंत्री और सांसद के रूप में छह दशक तक उनकी भूमिकाओं में हिमाचल प्रदेश की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता झलकती है.कांग्रेस अध्यक्ष साेनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर शाेक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनाें के प्रति संवेदना व्यक्त की है. श्रीमती गांधी ने गुरुवार काे यहां जारी संदेश में कहा कि सिंह ने करीब छह दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के लाेगाें तथा देश की सेवा की है.