भूपेंद्र पटेल ने ली गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री पद की शपथ

14 Sep 2021 18:45:40
 
 
 

CM_1  H x W: 0  
 
गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने साेमवार दाेपहर बाद 2 बजकर 20 मिनट पर राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री के ताैर पर पद और गाेपनीयता की शपथ ली.राजभवन में आयाेजित समाराेह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें गुजराती भाषा में शपथ दिलायी. उन्हाेंने अकेले ही शपथ ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपाशासित चार राज्याें के मुख्यमंत्री ; कर्नाटक के बासवराज बाेम्मई, मध्य प्रदेश के शिवराज चाैहान, गाेवा के प्रमाेद सावंत तथा हरियाणा के मनाेहरलाल खट्टर इस अवसर पर उपस्थित थे.
 
इनके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियाें मनसुख मांडविया, पुरशाेत्तम रूपाला, भूपेन्द्र यादव, नरेंद्र ताेमर, दर्शना बेन जरदाेश समेत भाजपा के कई अन्य केंद्रीय नेता, प्रदेश के विधायक, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (जाे रविवार शाम राजभवन नहीं आए थे और इसके चलते उनके नाराजगी की अटकलें थीं), सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी माैजूद थे.पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नितिन पटेल के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था. दादा के उपनाम से मशहूर पटेल ने रविवार शाम राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
Powered By Sangraha 9.0