कश्मीर, लद्दाख में कड़ाके की ठंड, द्रास में तापमान शून्य से 24.2 डिग्री नीचे

    12-Jan-2022
Total Views |
 
 
kashmir
 
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कश्मीर और लद्दाख में हाड कंपाने वाली ठंड जारी है. साेमवार की रात द्रास में इस साल के माैसम की सबसे ठंडी रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया और मंगलवार काे कश्मीर के मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री तथा पहलगाम में शून्य से नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. माैसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाे इस माैसम में सामान्य से दाे डिग्री सेल्सियस ऊपर है.उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्की रिसाेर्ट गुलमर्ग में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.