प्रियंका गांधी यूपी में मुख्यमंत्री पद का चेहरा हाेंगी

    22-Jan-2022
Total Views |
 
 
नई दिल्ली में यूपी के लिए कांग्रेस का चुनावी घाेषणापत्र जारी करते हुए दिया महत्वपूर्ण संकेत
 

gandhi 
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रियंका गांधीका चेहरा सामने आया है. नई दिल्ली में कांग्रेस का घाेषणापत्र जारी करते हुए यह संकेत स्वयं प्रियंका गांधी ने दिए गए. कांग्रेस के ‘युवा घाेषणापत्र’ में 20 लाख सरकारी नाैकरियां देने की गारंटी के साथ ही शिक्षकाें के 1.50 लाख र्नित पद भरने का आश्वासन दिया गया है.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘भर्ती विधान युवा घाेषणा पत्र’ जारी करते हुए शुक्रवार काे कहा कि इसमें प्रदेश के युवाओं काे विकास के लिए जाे भी वादे किए गए हैं उन्हें अक्षरश: पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.
 
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयाेजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं और महिलाओं काे नई दिशा और नई राह पर ले जाने के लिए हुनर काे बढ़ावा दिया जाएगा, हुनर केद्राें के क्लस्टर बनाए जाएंगे, युवाओं काे राेजगार देकर उनकी आकांक्षाओं काे पूरा किया जाएगा और इसके लिए भर्ती विधान तथा शक्ति विधान के वादाें के एजेंडे पर हर हाल में काम कर उनकाे पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.उन्हाेंने कहा कि बहुत शाेध के बाद यह घाेषणा पत्र तैयार किया गया है. उनका कहना था कि यह सिर्फ खाेखले वादे नहीं है बल्कि इसके लिए रचनात्मक पहल की जाएगी जिसके तहत प्रदेश के 20 लाख युवाओं काे राेजगार दिया जाएगा.प्रियंका और राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए जाे विजन कांग्रेस पार्टी ने तैयार किया है वह प्रदेश के समग्र विकास का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इस पर काम कर न सिर्फ उत्तर प्रदेश का विकास किया जाएगा बल्कि पूरे देश की प्रगति की राह भी इससे बनती ह