देश काे विश्व गुरू का दर्जा दिलाने में निजी भागीदारी अहम : राजनाथ

04 Jan 2022 19:34:56
 
 
 
rajnath
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत काे शिक्षा, ज्ञान और विज्ञान में विश्व गुरू का पुन: दर्जा हासिल करने में सार्वजनिक-निजी क्षेत्र की भागीदारी बेहद अहम है तथा सरकार रक्षा क्षेत्र में भी निजी क्षेत्र काे साथ लेकर आगे बढ़ रही है.सिंह ने यहां चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ‘कल्पना चावला अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्राैद्याेगिकी अनुसंधान केंद्र‘ के उद्घाटन के माैके पर अपने सम्बाेधन ें कहा कि भारत काे शिक्षा, ज्ञान और विज्ञान में विश्व स्तर पर पहुंचाना तथा सही मायनाें में विश्व गुरू दर्जा हासिल करना है तथा यह लक्ष्य सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी से ही सम्भव है. उन्हाेंने कहा कि जिस तरह कल्पना चावला ने दुनिया के पार अंतरिक्ष में जाकर अपना और अपने देश का नाम राेशन किया है, उसी तरह यह अनुसंधान केंद्र और इससे जुड़े विद्यार्थी आने वाले समय में नई-नई बुलंदियाें काे छूने में कामयाब हाेंगे.
Powered By Sangraha 9.0