महाराष्ट्र ने जीता किक बाॅकि्ंसग चैम्पियनशिप का खिताब

01 Oct 2022 19:05:32
 
 

Sports 
 
अंकतालिका के हिसाब से 110 स्वर्ण, 68 रजत एवं 53 कांस्य पदकाें के साथ खिताब पर फिर कब्जा जमाया महाराष्ट्र ने 24वीं किक बाॅकि्ंसग चैम्पियनशिप जीत लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. वाकाे इंडिया किक बाॅकि्ंसग फेडरेशन एवं राजस्थान किक बाॅकि्ंसग एसाेसिएशन के तत्वावधान में एसएमएस इंडाेर स्टेडियम में आयाेजित चार दिवसीय 24वीं किक बाॅकि्ंसग चैम्पियनशिप गुरूवार फाइनल मुकाबलाें के साथ यहां सम्पन्न हुई जिसमें महाराष्ट्र ने अंकतालिका के हिसाब से 110 स्वर्ण, 68 रजत एवं 53 कांस्य पदकाें के साथ खिताब पर फिर कब्जा जमाया.इससे पहले पुणे में हुई 23वीं किक बाॅकि्ंसग चैम्पियनिशप का खिताब भी महाराष्ट्र ने जीता.वाकाे इंडिया फेडरेशन के ब्रांड कंसलटेंट हरप्रीत बग्गा ने बताया कि इस प्रतियाेगिता में मणिपुर 41 स्वर्ण, 25 रजत एवं 31 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया जिसने 27 स्वर्ण, 12 रजत, 12 कांस्य पदक जीते.
 
उन्हाेंने बताया कि केडिट कैटेगरी (5-15 आयु वर्ग) में महाराष्ट्र ने 63 स्वर्ण, 44 रजत, 40 कांस्य पदक हासिल कर पहला स्थान पाया तथा मणिपुर 20 स्वर्ण, 17 रजत और 23 कांस्य पदाें के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि उत्तर प्रदेश ने 21 स्वर्ण, नाै रजत और तेरह कांस्य पदक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया.जूनियर कैटेगरी (15-18 आयु वर्ग) में भी महाराष्ट्र ने 28 स्वर्ण, 16 रजत और नाै कांस्य झंडे गाढ़े और प्रथम स्थान हासिल किया. छत्तीसगढ़ 13 स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया.सीनियर कैटेगरी (18 से ऊपर) में भी महाराष्ट्र ने 19 स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदकाें के साथ प्रथम पायदान पर पहुंच कर धूम मचा दी. केरल 12 स्वर्ण, 12 रजत और दाे कांस्य पदक जीतकर दूसरे नंबर रहा जबकि मणिपुर ने 10 स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया.उन्हाेंने बताया कि इस प्रतियाेगिता में 22 राज्याें के लगभग 800 खिलाड़ियाें एवं 150 काेच और पदाधिकारियाें ने भाग लिया.
Powered By Sangraha 9.0