यशस्वी नवदुर्गा सम्मान पुरस्कार की घोषणा

01 Oct 2022 12:47:28
 
aashapura
 
 
 
बिबवेवाड़ी, 30 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
 मां आशापुरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यशस्वी नवदुर्गा सम्मान पुरस्कार की घोषणा की गई है. यह पुरस्कार रविवार 2 अक्टूबर को प्रदान किए जाएंगे. भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ, प्रसिद्ध शेफ और ब्लॉगर जुगनू गुप्ता और अभिनेत्री गौरी नलवड़े की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय भंडारी ने दी. शिक्षा क्षेत्र में अंजलि तापड़िया, मनोरंजन उद्योग में चाहत दलाल, खेलों के क्षेत्र में देशना नहार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मेधा सामंत, पत्रकार नम्रता फडनीस, सोशल मीडिया सेक्टर में रचना रानडे, उद्यमी संजना देसाई, फिलांथ्रोपिस्ट सविता नाइकनवरे, लायंस क्लब की सीमा दाबके और सरकारी क्षेत्र में विनीता साहू को दिया जाएगा. इस पुरस्कार के लिए चयन पुरस्कार समिति द्वारा किया जाता है. पुरस्कार वितरण समारोह रविवार शाम 7 बजे गंगाधाम चौक स्थित मां आशापुरा माता मंदिर में होगा. यह आयोजन हर साल आयोजित होने वाले नवरात्रि उत्सव के अवसर पर आयोजित किया जाता है. इसमें समाज की सफल और निपुण महिलाओं को यशस्वी नवदुर्गा सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है.
Powered By Sangraha 9.0