‘भारत जोड़ो` के समर्थन में शहर में बाइक रैली निकाली

कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल ः राहुल की यात्रा को बताया महत्वपूर्ण

    05-Nov-2022
Total Views |
 
kai
 
 
पिंपरी, 4 नवंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर कांग्रेस की ओर से बाइक रैली निकाली गई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, यह जानकारी पूर्व गृहराज्यमंत्री सतेज पाटिल ने दी. पिंपरी में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्टैच्यू को पुष्पमाला अर्पित कर भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेस की बाइक रैली शुरू हुई. कांग्रेस के शहराध्यक्ष डॉ. कैलाश कदम, पूर्व गृहराज्यमंत्री सतेज पाटिल, सहित पूर्व महापौर कविचंद भाट, वरिष्ठ नेता निगार बारस्कर, महिला शहराध्यक्ष सायली नढ़े, पूर्व नगरसेवक सदगुरू कदम, पूर्व नगरसेवक विश्‍वास गजरमल, शिक्षा मंडल के सभापति अभिमन्यु दहितुले, पिंपरी ब्लॉक के अध्यक्ष विश्‍वनाथ जगताप, चिंचवड़ ब्लॉक के अध्यक्ष माऊली मलशेट्टे, भोसरी ब्लॉक के अध्यक्ष विट्ठल शिंदे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र बनसोडे, युवक अध्यक्ष कौस्तुभ नवले, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एड. उमेश खंदारे, एनएसयूआई के शहराध्यक्ष वसीम इनामदार, पिछड़ा वर्ग के शहराध्यक्ष विजय ओव्हाल, सेवादल के शहराध्यक्ष वीरेंद्र गायकवाड़, तानाजी काटे, भाऊसाहेब मुगुटमल, अर्जुन लांडगे, निर्मला खैरे, डॉ. मनीषा गरुड, प्रियंका कदम, आशा भोसले, बाबा बनसोड़े, प्रो. किरण खोजेकर, मिलिंद फडतरे, गौतम ओव्हाल, जेवियर एंथोनी, अण्णा कसबे, हरीश डोलस, राहुल ओव्हाल, उमेश बनसोड़े, जुबेर खान, सचिन सोनटक्के, बसवराज शेट्टी, सौरभ शिंदे, किरण नढ़े, आकाश शिंदे, स्वप्निल बनसोडे, संदीप शिंदे, शंकर ढोरे और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्‍मीर तक जा रही है. देश में विषमता के माहौल और धर्म तथा जातियों में नफरत के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा को लेकर शहर में जागरूकता फैलाने के लिए एलईडी स्क्रीन की गाड़ी का उद्घाटन पूर्व गृहराज्य मंत्री सतेज पाटिल के हाथों किया गया. इन गाड़ियों पर भारत जोड़ो यात्रा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, यह जानकारी शहराध्यक्ष डॉ. कैलाश कदम ने दी.