विशाल सोलंकी ‘यशदा` के डिप्टी डायरेक्टर जनरल नियुक्त किए गए

12 Apr 2022 09:52:01
 
VISHAL SOLANKI
 
पुणे/मुंबई, 11 अप्रैल (आ.प्र.)
 
राज्य सरकार ने सोमवार को राज्य के चार आईएएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं. जिसमें महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के कमिश्‍नर विशाल सोलंकी को यशदा का डिप्टी डायरेक्टर जनरल बनाया गया है. विशाल सोलंकी सन्‌‍ 2005 की बैच के आईएएस अधिकारी है. उन्होंने कोरोना काल में शिक्षा को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया था. उन्होंने हमेशा से ही शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार के राज्य सरकार के साथ मिलकर शिक्षा में कई नए प्रयोग किए. उन्होंने शिक्षा को सरल बनाने के लिए क्यूआर कोड तकनीक को भी बढ़ावा दिया है.
विशाल सोलंकी महज 22 साल की उम्र में आईएएस बन गए थे. उनकी कार्यशैली और सृजनशीलता का निश्‍चित रूप से यशदा को लाभ होगा. यशदा के डिप्टी डायरेक्टर जनरल चिन्मय गोटमारे को महाराष्ट्र कॉमन इंट्रेंस एक्जाम सेल मुंबई का कमिश्‍नर बनाया गया है. इसके साथ ही हॉफकिन बॉयो फार्मा कार्पोरेशन की एमडी माधवी खोड़े चावरे को नागपुर डिवीजन की एडिशनल डिवीजनल कमिश्‍नर बनाया गया है. इसी प्रकार महाराष्ट्र एड्स कंट्रोल सोसयटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सी.के.डांगे को कल्याण महाडिस्कॉम का ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है.
Powered By Sangraha 9.0