शिंदे गुट में शामिल होंगे शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर, बागी विधायक ने फिर किया दावा

    29-Jul-2022
Total Views |
 
 
Arjun Khotkar
 
 
महाराष्ट्र, 29 जुलाई (वि.प्र.) - शिवसेना के एक बागी विधायक ने आज फिर दावा किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर 31 जुलाई को एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होंगे। यह जानकारी पूर्व मंत्री और औरंगाबाद जिले के सिल्लोड निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अब्दुल सत्तार ने दी। बता दें कि अर्जुन खोतकर महाराष्ट्र के जालना जिले से हैं।
 
2014 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। उन्हें हाल ही में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा शिवसेना के उप नेता के पद पर पदोन्नत किया गया था। सत्तार ने कहा कि खोतकर (विद्रोही खेमे में शामिल होने को लेकर) असमंजस में थे, लेकिन मैंने उनका भ्रम दूर किया। अब वह 31 जुलाई को सिल्लोड में एकनाथ शिंदे के शिविर में शामिल होंगे। उनके साथ स्थानीय बाजार समिति के सदस्य, पूर्व पार्षद भी शिंदे शिविर में शामिल होंगे।